पुलिस को हिदायत- कपड़े धोने का साबुन अंदर न जाए; टीशर्ट पर लिखे शब्द-फोटो भी देखें
चंडीगढ़: फिरोजपुर में सुरक्षा चूक के बाद पंजाब दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस को कई हिदायतें जारी की गई हैं। एंट्री गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को कहा गया कि कि कोई भी काला कपड़ा अंदर न जाए। कपड़े धोने का साबुन और रस्सी भी नहीं जानी चाहिए। लोगों के कपड़ों पर भी नजर रखें। किसी की टीशर्ट पर कोई आपत्तिजनक शब्द या फोटो न लगी हो।पीएम के कार्यक्रम में इन चीजों की आड़ में कोई खलल न पड़े, इसलिए इसकी पूरी लिस्ट बनाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायतें सौंप दी गई हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित और सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।पंडाल में यह 24 चीजें नहीं जाएंगीरस्सीस्पोर्ट्स का सामानवॉकी टॉकीलाइटर या माचिसड्रिल, हथौड़ा, कीलें आदिपानी की बोतल, तरल पदार्थपानी की बोतल आदि खोलने वाला ओपनरकैंची, छुरी, लोहे की कोई नुकीली चीजकिसी भी तरह का केमिकलकोई भी ज्वलनशील पदार्थनेलकटरकपड़े धोने वाला साबुन आदिकोई भी रिमोट, वायरलैस से चलने वाला सामानकोई भी तीखी चीजविस्फोटक सामग्रीफुटबॉल, बॉलटीशर्ट, जिसमें आपत्तिजनक शब्द या फोटो लिखे होंकोई जैल या लेडी मेकअप का सामानकिसी भी प्रकार का काला कपड़ा या रूमालकिसी भी तरह का काला स्प्रे, काली स्याही या पेंटमुंह देखने वाला छोटा शीशाकिसी भी तरह का बैनर या पेपर प्रिंट आउट की कॉपीराष्ट्रीय झंडे को छोड़ किसी भी तरह का झंडाकोई भी पैन, पेंसिल अंदर नहीं जाएगी
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.