ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी में पुलिस के पहरे की बीच हुई वारदात; ग्राहक बनकर आया था लुटेरा

रायपुर: रायपुर शहर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन की वजह से चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। मगर इसके बाद भी एक लुटेरा दिन के उजाले में कांड करके भाग गया। SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर आरोपी ने कैश लूटा और केंद्र के मालिक का सिर हथोड़ा मारकर फोड़ दिया। अब शहर के गंज थाने की पुलिस इसे ढूंढ रही है।ये कांड फाफाडीह चौक पर स्थित SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में हुआ। इसके मालिक याला प्रकाश पर हमला हुआ है। हमला किसने किया ये साफ नहीं हो सका है। एक अनजान शख्स CCTV कैमरे में जरूर कैद हुआ है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस इसकी तलाश कर रही है। घटना मंगलवार शाम की है।ग्राहक बनकर पहुंचा थालुटेरा याला की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा था। याला SBI के ग्राहकों के पैसे ट्रांसफर करने का काम किया करता था, यहां फोटो कॉपी और स्टेशनरी से जुड़ा काम भी किया करता था। ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने पहले तो फोटो कॉपी करवाई। इसके बाद अपने बैग से हथोड़ा निकालकर तीन बार जोर-जोर से याला के सिर पर दे मारा। याला वहीं बेहोश हो गया और लूटेरा कैश लेकर भाग गया।कुछ देर बाद पड़ोस के दुकानदाराें की नजर पड़ी तो उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों को खबर दी गई। खबर पाकर याला का भाई रेलवे कर्मी वायराज अस्पताल पहुंचा। वायराज ने बताया है कि याला बात कर पाने की हालत में नहीं है। उसके सिर पर गंभीर चोट है उसका इलाज चल रहा है, दुकान से कितना कैश लूटा गया है वही बता पाएगा। हमने पुलिस काे खबर दी है। अब गंज थाने की पुलिस ने इस मामले में अनजान शख्स के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.