ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह ने रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद अमित शाह ने रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन किया। NIA की स्थापना को ज्यादा समय नहीं हुआ है। NIA ने अल्पकाल में ही पूरे विश्व में उत्तम कार्य की मान्यता प्राप्त की है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप एनआईए और आतंकवाद विरोधी कानूनों जैसी जांच एजेंसियों को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मई 2024 तक सभी राज्यों में शाखाएं होंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, नकली मुद्रा और नशीले पदार्थों सहित अन्य संबंधित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, और इसलिए हमने एनआईए को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और एनआईए निदेशक दिनकर गुप्ता मौजूद थे।

शाह ने कहा कि आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम की राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाई। उन्होंने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से देश को आजाद कराया। इससे लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास गहरा हुआ है। ‘मोदी@ 20’ पर एक सेमिनार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी को हर व्यक्ति ने अपने-अपने नजरिए से देखा है। किसी को गरीबों का कल्याण करने वाला समाज सेवक दिखाई पड़ता है तो किसी को देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाल दृढ़ इच्छाशक्ति वाला एक मजबूत नेतृत्व दिखाई पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.