ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्विन टावर ध्वस्तीकरण मील का पत्थर साबित होगा, सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कर रही कार्य

बलरामपुर: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि नोएडा का ट्विन टावर ध्वस्तीकरण का काम एक मिल का पत्थर साबित होगा। चाहे जितना बड़ा आदमी हो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। प्रदेश शासन जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।अवनीश अवस्थी रविवार को बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ट्विन ध्वस्तीकरण से पूरे प्रदेश में एक मैसेज है कि अगर कहीं पर भी अवैध निर्माण किया गया है, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नोएडा के दोनों टावरों को गिराने के लिए कई विभागों को जोड़ा गया।अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अनियमित तरह से निर्माण को गिराने के लिए अभियान चल रहा है। नोएडा ट्विन ध्वस्तीकरण कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को कहा गया है कि सात दिन के अंदर ये प्रमाण पत्र दे कि उनके क्षेत्र में कही मादक पदार्थ नहीं है। अवस्थी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिये गए है कि SSB के साथ मिलकर अभियान चलाए और मादक पदार्थों को रोके, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।उन्होंने कहा कि इसके लिये अलग से एक नया पुलिस उप महानिरीक्षक की नियुक्ति की गई है। अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि शासन की कोशिश होगी कि जो भी ड्रग्स माफिया पकड़े जाए। उन्हें कोर्ट से सख्त सजा मिले। वह जेल में रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी ड्रग्स माफियाओं की संपत्ति जब्त की जाएगी। प्रदेश में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.