पाकस्तिान में जारी है बाढ़ का तांडव
पाकस्तिान में विनाशकारी बाढ़ का तांडव जारी है। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभन्नि हस्सिों में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है और 1527 लोग घायल हुए हैं। वहीं 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हुई है जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। पाकस्तिान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचावदलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को बचाया है और 4,98,442 लोग राहत शिविरों में ठहराये गये हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.