ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूछताछ के दौरान बिगड़ी सोनू की तबीयत, उल्टियां करता देख बीच में भेजना पड़ा घर

रोहतक: अजय नांदल का फाइल फोटोकॉमनवेल्थ मेडलिस्ट पूजा सिहाग के पति अजय नांदल की मौत मामले में मंगलवार को पुलिस ने पहलवान सोनू को पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन पूछताछ के दौरान सोनू की तबीयत फिर से खराब हो गई। वहीं उल्टियां करने लगा। बिगड़ती हुई तबीयत को देखते हुए पुलिस ने उसे वापस घर भेज दिया। अब बाद में फिर से सोनू से पूछताछ करके मामले की जांच की जाएगी।वहीं आरोपी पहलवान रवि से भी पुलिस अभी तक पूछताछ नहीं कर पाई है। वह किसी निजी अस्पताल में उपचाराधीन ही बताया जा रहा है। जिसको अभी तक छुट्‌टी नहीं मिल पाई है। पुलिस अब आरोपी रवि से पूछताछ का प्रयास कर रही है। ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उस दिन उन्होंने क्या खाया था।सोनू ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिए हैं। हालांकि इतना जरूर बताया कि उसका 27 अगस्त को जन्मदिन था। इसलिए तीनों जन्मदिन की पार्टी करने के लिए गए थे। जिस समय वे कार में थे, उसी दौरान वह बेहोश हो गया। इसके बाद क्या हुआ पता नहीं और किसने अस्पताल में भर्ती करवाया। पार्टी के दौरान क्या खाया, इसकी स्थिति भी स्पष्ट नहीं हुई है। अभी पुलिस द्वारा सोनू के बयान दर्ज करना शेष है।यह था मामलागांव गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सीआइएसएफ का जवान अजय नांदल 26 अगस्त को घर आया था। इसके बाद वह अपने अखाड़े में दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने की बात कहकर गया था। जिसके बाद परिवार को सूचना मिली कि अजय निजी अस्पताल की भर्ती है। सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी।बिजेंद्र सिंह ने बताया था कि अजय के साथ दो अन्य लड़के कारोर निवासी रवि व हिसार के गांव सुल्तानपुर निवासी रवि भी थे। जो जन्मदिन मनाने के लिए कार में सवार होकर गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि रवि ने अजय को ड्रग की ओवर डोज दी है। जिसके कारण अजय की मौत हो गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारपुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया गया। ताकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सके। वहीं पोस्टमार्टम के बाद विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। जिसमें यह स्पष्ट हो पाएगा कि अजय की मौत किस कारण से हुई।-सिविल लाइन पुलिस थाना के एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि पहलवान सोनू को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और उल्टियां करने लगा। जिसके कारण उसे वापस भेजना पड़ा। स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी। वहीं रवि से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि मामला स्पष्ट हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.