बिजली के पोल और मीटर लगवाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा: समस्याओं को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया है।बांदा डीएम ऑफिस पर महिलाओं ने बिजली व्यवस्था कराने की मांग की है। मामला सरबई लालू डेरा गांव का है। यहां रहने वाली सरोज ने बताया कि वह कई दिनों से बिजली विभाग के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में बिजली पोल नहीं लगाए जा रहे हैं। न ही मीटर लगाए जा रहे हैं। बांस-बल्ली के सहारे कुछ लोग लाइट यूज कर रहे हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी हुई है।विधायक से शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाईइसी गांव की रहने वाली गुड़िया यादव ने बताया कि गांव में सड़क भी नहीं है। बिजली आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत विधायक, बिजली विभाग और नगर पालिका से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली पोल लगवाने के लिए जेई रुपए मांगता है। जिनके यहां कनेक्शन हैं, उनकी केबिल बहुत नीचे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.