ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SDM इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी परिसर का करेंगे दौरा, जानिए CM का पूरा कार्यक्रम

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने एक दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जा रहें है। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम यहां SDM इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी परिसर का दौरा करेंगे।यह पहला मौका है जब योगी आदित्यनाथ बेंगलुरु के दौरे पर होंगे। सीएम बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बने श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर प्राकृतिक चिकित्सा एवं यौगिक विज्ञान संस्थान यानी SDMINYS के ‘क्षेमवन’ नामक एक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।CM योगी करेंगे ‘क्षेमवन’ का उद्घाटनबेंगलुरू की अपनी यात्रा के तहत योगी एक विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11.35 बजे यहां पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से नेलामंगला में स्थित एसडीएमआईएनवाईएस परिसर के लिए उड़ान भरेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस दौरान संस्था के प्रमुख धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। हेगड़े राज्यसभा सदस्य भी हैं। इसके बाद योगी ‘क्षेमवन’ का उद्घाटन करेंगे।मेंगलुरु में PM मोदी के दौरे से पहले CM योगी का दौरासीएम योगी योगी SDMINYS संस्थान में करीब दो घंटे तक रुकेंगे। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और आदि चुंचनागिरी मठ के संत निर्मलानंदनाथ भी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को मेंगलुरु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है।क्या है क्षेमवन?नेलामंगला में 21 एकड़ भूमि में फैला वेलनेस सेंटर को जानेमाने वास्तुकार महेश डियोफोड ने डिजाइन किया है। यहां पर 400 मेहमान रुक सकते हैं। इसमें 86 विशेष कमरे, 30 डीलक्स सुइट, 16 कॉटेज और 16 घोंसले हैं। चिकित्सा में प्राकृतिक चिकित्सा और योग के सदियों पुराने प्राचीन भारतीय उपचार विज्ञान शामिल हैं, और यहां तक कि तीन दिवसीय पाठ्यक्रम भी शामिल है।सबसे विशिष्ट इमारत, ‘कूर्म’ (शीर्ष पर एक विशाल कछुए के साथ) योग, ध्यान और तैराकी के लिए तापमान नियंत्रित पूल के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘नंदी’ ब्लॉक में भोजन क्षेत्र हैं।CM योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम11.35 बजे- आगमन,HAL एयरपोर्ट, बैंगलुरू,कर्नाटक11.45 बजे- आगमन,हेलीपैड,नेलमंगला,बेंगलुरु,कर्नाटक11.55 बजे-आगमन-SDM इंस्टिट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस कैंपस12 से 12.15 तक- कैम्पस का दौरा/भ्रमण -(SDM इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस)12.15 से 12.25 तक- मंत्रणा,वार्तालाप/डॉ.वीरेंद्र हेगड़े जी (धर्माधिकारी,SDM समूह) के साथ12.25 से 1.40 तक- उद्घाटन समारोह-श्रीधर्मस्थल मंजुनाथेश्वर [SDM)] इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज ‘क्षेमवन’ (यूनिट)2.15 बजे- प्रस्थान SDM इंस्टीट्यूट,कैंपस2.25 बजे- प्रस्थान,हेलीपैड,नेलमंगला,बैंगलुरु, कर्नाटक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.