पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.