ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मणिकर्ण घाटी के सुमारोपा के पास की घटना, रेस्क्यू करने में जुटी टीम

कुल्लू: पार्वती नदी में इस जगह से लगाई छलांग।हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के सुमारोपा के पास एक व्यक्ति पार्वती नदी में कूद गया। जिसके बाद वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पुलिस व रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। रेस्क्यू टीम ने नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में सूमारोपा के पास एक व्यक्ति नदी किनारे उतरा और सामान किनारे छोड़कर नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को नदी में कूदते हुए देखा, लेकिन जब तक लोग नदी किनारे पहुंचे तब तक व्यक्ति नदी की तेज धारा में बह गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस दल मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच चुका है और तलाश शुरू कर दी है। नदी में कूदने वाले व्यक्ति की तलाश में नेगी हिमालय एडवेंचर की टीम जुटी है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है जो यहां घूमने आया था और इस दौरान व्यक्ति ने नदी में छलांग दे दी है। व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.