कलेक्टर ने कहा कुरूद ब्लॉक के गाेठानों में राेज गोबर खरीदी की जाए
धमतरी: कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिया।विकासखण्ड स्तर पर कलेक्टर पीएस एल्मा ने शुक्रवार काे जनपद पंचायत कुरूद में गोठान समिति के अध्यक्ष तथा रोजगार सहायकों की बैठक ली। गोबर खरीदी की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए उन्होंने कुरूद विकासखंड के सभी सक्रिय गौठानों में अनिवार्य रूप से राेज गोबर की खरीदी करने व पोर्टल में भी इसकी रोजाना शत-प्रतिशत एमआईएस एंट्री करने के निर्देश दिए।जनपद पंचायत कुरूद के सभाकक्ष में दोपहर से हुई बैठक में कलेक्टर ने गाेठानवार समीक्षा करते हुए कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी खाद उत्पादन दोनों आनुपातिक तौर पर करें। साथ ही उसमें गुणवत्ता लाने छनाई, बिनाई, छंटाई जैसे कार्य भी अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि किसी भी गाेठान में गोबर का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए।निरीक्षण के दौरान किसी गाेठान में यह पाया जाता तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि गोबर खरीदी से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन गाेठान समिति के द्वारा किया जाना है। किसी भी स्थिति में शासन के निर्देशानुसार गोबर खरीदी का कार्य प्रभावित न हो।राेकी जा सकती मवेशियाें से हाेने वाली दुर्घटनाएंकलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे गांवों के गाेठानों की समितियां सक्रिय रहें तो सड़कों पर बैठे जानवरों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका महोबिया ने गोबर खरीदी व वर्मी खाद उत्पादन के साथ-साथ वहां बहुआयामी गतिविधियां भी अनिवार्य रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गाेठानों में बाड़ी विकास के साथ-साथ, मछलीपालन, बकरीपालन, मुर्गीपालन सहित अन्य आजीविका मूलक कार्यों से समूह की महिलाओं को जोड़ने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें।कहा कि जिन गाेठानों में वर्मी टांके नहीं हैं वहां 5 गुणा 5 फीट के सीपीटी गड्ढे खुदवाएं तथा सुबह तीन घण्टे व शाम को दो घण्टे का समय गोबर खरीदी के लिए तय करें। कुरुद विकासखंड में कुल 87 सक्रिय गाेठान हैं। कुछ ही गाेठानों में नियमित गोबर की खरीदी हो रही है। कलेक्टर ने सभी सक्रिय गाेठानों में अनिवार्य रूप से गोबर की खरीदी करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम गीता रायस्त, जनपद पंचायत के सीईओ, गाेठान समितियों के अध्यक्ष, सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.