ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे का लिया नमूना, जांच के लिए भेजा जाएगा लखनऊ

हरदोई: मोर्चा गांव में 9 वर्षीय बच्चे का नमूना लेने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम।हरदोई में मंकी पॉक्स का संदिग्ध पेशेंट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य टीम ने पीड़ित रोगी के घर पहुंच कर उसका परीक्षण किया है। रोगी को जांच के लिए कल लखनऊ भेजा जाएगा।हरपालपुर क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी देशपाल का 9 वर्षीय पुत्र अजयपाल बुखार से पीड़ित होने के बाद अब उसके शरीर पर लाल दाने निकले है। जिससे उसे मंकी पॉक्स जैसी बीमारी की होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम ने गांव पहुंचकर आज नमूने लिए। अजय पाल को मंकी पॉक्स होने की सम्भावना के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है।मोर्चा गांव में पीड़ित बच्चे का नमूना लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।मरीज समेत आसपास के लोगों के लिए गए नमूनेशुक्रवार को जिला मुख्यालय से आई स्वास्थ्य टीम ने मोर्चा गांव पहुंचकर मरीज व आसपास के लोगों के नमूने लिए। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित वर्मा ने बताया कि मंकी पॉक्स के सम्भावित मरीज होने पर उसके पड़ोसियों के स्वास्थ्य टीम ने नमूने लिए है और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई है। साथ ही आसपास साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया है।बच्चे को जांच के लिए भेजा गया लखनऊसीएमओ डॉक्टर देश दीपक पाल ने बताया कि बुखार के बाद बच्चे के शरीर में लाल दाने देखने को मिले है। चिकनपाक्स भी हो सकता है, लेकिन चिकनपॉक्स और मंकी पॉक्स के लक्षण में बहुत भिन्नता नहीं है, लिहाजा कुछ कह पाना मुश्किल है। बच्चे को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा, फिलहाल परिजनों को बता दिया गया है कि किस तरह पेशेंट को रखना है, एहतियात बरतनी है। जरूरत पड़ने पर 100 शय्या अस्पताल में स्थित मंकी पॉक्स वार्ड में उसे शिफ्ट किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.