सुपर 4 का पहला मुकाबला देखें आज
सुपर 4 का पहला मुकाबला आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज में अपराजित रहते हुए यहां पहुंची है, वही श्रीलंका ने बांग्लादेश को मात देकर सुपर 4 में प्रवेश किया है।
एशिया कप 2022 के सुपर 4 स्टेज का पहला मुकाबला आज यानि कि तीन सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज में अपराजित रहते हुए यहां पहुंची है, वही श्रीलंका ने बांग्लादेश को मात देकर सुपर 4 में प्रवेश किया है। ग्रुप स्टेज में जब इन दोनों टीमों का आमना सामना हुआ था तो मोहम्मद नबी की टीम ने दासुन शनाका की टीम को धूल चटाई थी। ऐसे में आज श्रीलंकाई टीम हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच आज कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.