सोनाली फोगाट के 2 ट्रस्ट आए सामने
हरियाणा की भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि अप्रैल 2021 में सोनाली फोगाट और उसके PA सुधीर सांगवान ने 2 ट्रस्ट बनाए थे। इनमें एक का नाम प्रेरणा ट्रस्ट और दूसरा जाट उदय संस्थान ट्रस्ट के नाम पर बनाया गया। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन रजिस्टर्ड कराए गए। इन ट्रस्टों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कि इन ट्रस्टों का 15 अप्रैल 2021 रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जाट उदय संस्थान ट्रस्ट को स्कूलों, कॉलेजों की स्थापना, संचालन, विकास सहित धर्मार्थ गतिविधियों के उद्देश्य से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट घोषित किया गया था। दूसरे ट्रस्ट प्रेरणा ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बताया गया था।
दोनों ट्रस्टों का पता दस्तावेजों में हिसार के सेक्टर 14 स्थित एक भवन का एक ही कार्यालय दिखाया गया है। ट्रस्ट बोर्ड में सोनाली फोगाट शामिल हैं। जिन्होंने हिसार में संत नगर निवास का पता दिया है। जबकि सुधीर पाल ने रोहतक में सेक्टर 34 में सन सिटी का अपना पता दिया था। तीसरा सदस्य मंडी आदमपुर का रहने वाला है। दोनों ट्रस्टों के दस्तावेजों में दिखाया गया है कि सोनाली फोगाट इन ट्रस्टों की आजीवन चेयरपर्सन रहेगी। वही उनकी अनुपस्थिति में सुधीर पाल अध्यक्ष होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.