तड़के 5 बजे आए लुटेरे; खुद को बताया आयकर अधिकारी; गन पॉइंट पर खंगाला सामान
लुधियाना: पंजाब के शहर लुधियाना के कस्बा खन्ना के गांव रोहणों खुर्द में बदमाशों ने 25 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश तड़के 5 बजे किसान के घर पहुंचे। बदमाशों के पास पिस्टल भी थी। घर में दाखिल होते ही लुटेरों ने कहा कि वे आयकर विभाग के अधिकारी हैं। उन्होंने किसान को गन पॉइंट पर लिया और पूरा घर खंगाला।किसान के घर पर 25 लाख रुपए पड़े थे, जिसे लेकर बदमाश फरार हो गए। किसान द्वारा अपनी जमीन बेची गई थी, जिसकी पेमेंट उसके घर में पड़ी थी। इस पेमेंट से उसने आगे नई जमीन खरीदनी थी, लेकिन रविवार तड़के 5 बजे आए नकाबपोश बदमाश रकम लूट कर ले गए। आरोपियों के जाने के बाद किसान ने पुलिस को लूट की सूचना दी।पीड़ित किसान की पहचान सज्जन सिंह गांव रोहणों के रूप में हुई है। वारदात का पता चलते ही मौके पर DSP विलियम जैजी और थाना सदर प्रभारी नछत्तर सिंह पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास बदमाशों की कार की CCTV फुटेज आ चुकी है। वहीं बदमाशों की संख्या कितनी थी, अभी यह साफ नहीं हो पाया। बदमाश सफेद रंग की कार में आए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.