परिवार ने जाम किया छेहर्टा रोड; बोली- 12 जून को मारा था; 3 महीने से नहीं मिला इंसाफ
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में गत 12 जून को दुबई से लौटे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में इंसाफ न मिलने पर परिवार ने तीन महीने बाद रविवार को पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन जिसकी पिस्टल से गोलियां मारी गई, उसे अपनी रिपोर्ट में बेगुनाह बता रहे हैं।दुबई से लौटे मृतक हरिंदर की फाइल फोटो।मामला 12 जून को घनूपुर काले का है। दुबई से लौटा हरिंदर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुबह 3.30 बजे गोल्डन टेंपल जा रहा था। इसी दौरान उसे दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने गोली मार दी थी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके कत्ल का मुख्य आरोपी कोई और नहीं, उसी की पत्नी सतनाम कौर निकली। जिसने दो युवकों अर्शदीप व वरिंदर के साथ मिलकर हरिंदर का कत्ल कर दिया था।SGPC के दबाव में पुलिसमृतक हरिंदर के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें धक्के खाने पड़ रहे हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को तो पकड़ लिया है, लेकिन एक आरोपी, जिसकी पिस्टल थी, उसे पुलिस बचा रही है। आरोपी पहले छेहर्टा साहिब में मैनेजर था और अब वह गोल्डन टेंपल में कार्यरत है। SGPC उसका सहयोग कर रही है और उसे बचाने का प्रयास कर रही है। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.