ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अच्छी बारिश का ही असर है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बांधों में 26 फीसदी ज्यादा पानी है |

रायपुर: दो माह पहले पानी की कमी से जूझ रहे थे 25 बांधराज्य में बरसात के लगभग एक महीने बाकी हैं लेकिन अभी से ही राज्य के 46 में से 30 डैम लबालब हो चुके हैं। इनमें 9 बांधों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी भरा है, जबकि 21 बांध शत प्रतिशत भरे हुए हैं। प्रदेश में लगातार हुई अच्छी बारिश का ही असर है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बांधों में 26 फीसदी ज्यादा पानी है। इस साल सभी 46 बांधों में 89.4 प्रतिशत पानी है, जबकि पिछले साल इस अवधि में इनमें केवल 63.3 प्रतिशत पानी था। इनमें से 11 बांध तो ऐसे हैं, जो पिछले साल आधे भी नहीं भरे थे।दो माह पहले पानी की कमी से जूझ रहे थे 25 बांधजुलाई माह में प्रदेश के 25 बांध पानी की कमी से जूझ रहे थे। इन बांधों में 35 फीसदी से भी कम पानी था। कुछ बांध तो पूरी तरह सूखे हुए थे, इनमें निस्तारी के लिए भी पानी नहीं था। लेकिन दो माह में हुई बारिश ने इन बांधों को भी लबालब कर दिया है। दुधावा, तांदुला, मुरुमसिल्ली, खरखरा, साेंढुर, परलकोट, केदारनाला, कोडार, केलो, अरपा भैंसाझार, केशवा, मोगरा, धारा आदि ऐसे ही बांध हैं। इनमें पानी एक फीसदी से लेकर 34.08 फीसदी था, लेकिन आज इनमें 80 से 100 फीसदी पानी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.