ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंचकूला में राज्यपाल बोले- इन्होंने बच्चों के सर्वांगिण विकास का काम किया; सेहत योजना लांच

पंचकूला: पंचकूला मे शिक्षकों को राज्य पुरस्कार देते राज्यपाल दत्तात्रेय।हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षक दिवस पर सोमवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2020 व 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले के प्रदेश के 93 शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिये आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना ‘‘सेहत‘‘ का शुभारंभ भी किया। शिक्षा मंत्री कंवर पाल और अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया भी उपस्थित थे।सेक्टर-5 के इंद्रधनुष आडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि आज पूरा देश सुप्रसिद्ध राजनयिक, महान विद्वान और एक आदर्श शिक्षक तथा देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद कर रहा है। सम्मानित हुये शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये उन्होंने कहा कि उन्होंने एक शिक्षक के साथ-साथ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए बेहतर कार्य किया है।पंचकूला में राज्यपाल ने सेहत योजना का पोस्टर व पत्रिका लांच की।25 लाख बच्चों का स्वास्थ्य जाचेंगेराज्यपाल ने कहा कि शिक्षित एवं स्वस्थ बच्चे देश का भविष्य हैं। देश के इस भावी कर्णधार भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आज यहां से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना ‘‘सेहत‘‘ शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र से साल में 2 बार 25 लाख स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।8,876 शिक्षकों को प्रशिक्षणजांच में एकत्रित किए गए डेटा को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी स्थान पर बच्चे का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश में 8,876 शिक्षकों को स्वास्थ्य और कल्याण ऐंबैस्डर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिक्षक जहां समाज में शिक्षा की लौ को तेज कर रहे है वहीं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई इस योजना के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें। इस अवसर पर उन्होंने सेहत योजना का पोस्टर व पत्रिका भी लांच की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.