दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने गांव के ही युवक ने किया था अगवा
प्रयागराज: प्रयागराज के ADG प्रेम प्रकाश को किसी ने जानकारी दी कि जानसेनगंज में स्कूल संचालक के घर एक किशोरी को जबरन रखा गया है। पुलिस हरकत में आई और स्कूल संचालक के घर तक पहुंच गई। उसके घर से किशाेरी भी मिली जिससे नौकरानी का काम कराया जा रहा था। पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है और परिवार वालाें को इसकी सूचना भी दे दी गई है। ADG ने मामले की छानबीन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।पहले दिल्ली फिर प्रयागराज लाया किशोरी कोदरअसल, 15 वर्षीय किशोरी मध्य प्रदेश के मंडला जनपद की रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों पहले गांव के ही एक युवक फागन ने किशोरी को बहला फुसलाकर दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। परिवार वालों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक मध्य प्रदेश से पहले दिल्ली ले गया और फिर वहां से प्रयागराज लेकर आ गया। यहां जानसेनगंज के एक स्कूल संचालक के घर पर नौकरानी का काम करने के लिए रखवा दिया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी समेत अन्य पुलिसकर्मी जानसेनगंज से किशोरी को बरामद किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.