ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

35 में से 4 नंबर आने पर 31 डंडे मारे; लड़की के हाथ का मांस फटा; FIR दर्ज

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव आ‌ट्‌टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में एक टीचर ने छात्रा को खूब पीटा। महिला टीचर ने छात्रा के हाथ पर 31 डंडे मारे, जिससे उसके हाथ का मांस फट गया। आलम यह है कि बच्ची अपने हाथ से सही तरह काम भी नहीं कर पा रही है।4 दिन तक स्कूल ने टीचर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, मगर कुछ नहीं किया। जिसके बाद 5वें दिन छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट की धारा 323 व जान से मारने की धमकी देने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।31 अगस्त की घटनासमालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश शर्मा ने बताया कि वार्ड 6 दुर्गा कॉलोनी समालखा का रहने वाला है। उसकी बेटी राधिका (16) गांव आट्‌टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह कॉमर्स विद आर्ट्स सब्जेक्ट की छात्रा है। 31 अगस्त को उसकी बेटी स्कूल गई थी, जहां डिंपल नाम की टीचर ने BST टेस्ट लिया।उस टेस्ट में राधिका के 35 में से 4 नंबर आए थे। कम नंबर आने पर डिंपल टीचर ने राधिका को खूब डांटा। इतना ही नहीं, टेस्ट में जितने कम नंबर आए, उस हिसाब से डंडे मारे थे, यानि टीचर ने 31 डंडे मारे, जिससे उसके हाथों में जख्म हो गए। बच्ची के हाथ नीले हो गए और सूजन आ गई।टीचर बोलीं- आरोप निराधार; बच्ची के परिजन बना रहे दवाबवहीं मामले में आरोपी शिक्षिका डिंपल ने से हुई फोन पर बातचीत में अपना पक्ष देते हुए कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। डांटने और एक-दो डंडे मारने की बात तो सही है, मगर 31 डंडे मारने वाली बात बिल्कुल झूठ है। बच्ची के परिजन दवाब बना रहे हैं कि मैं लिखित में दूं कि मैंने उनकी बेटी को मारा है और मुझसे गलती हो गई है। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। बच्ची के परिजन बिना किसी बात को इतना खींच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.