राजस्थान से पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा, पंजाब पुलिस हिरासत में लेकर मानसा पहुंची
चंडीगढ़: गैंगस्टर लॉरेंस और सिद्धूू मूसेवाला।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कत्ल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। राजस्थान के एक गांव से इस आरोपी को पकड़ा गया है। उसने ई-मेल के जरिए मूसेवाला के पिता को धमकाया था। सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी लॉरेंस गैंग का ही गुर्गा है। पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर तड़के मानसा पहुंच गई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।पिता बलकौर सिंह के साथ सिंगर सिद्धू मूसेवाला।बेटे से भयानक हाल करने की धमकी दी थीबलकौर सिंह को मूसेवाला की ऑफिशियल ई-मेल पर धमकाया गया था। खुद को एजे शूटर बताने वाले ने कहा था कि मूसेवाला के पिता का हाल उनके बेटे से भयानक होगा। वह बार-बार लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी पर सवाल न उठाएं। मूसेवाला के पिता ने यह ई-मेल मानसा पुलिस को दी। जिसके बाद गूगल से इसकी डिटेल्स मंगवाकर IP एड्रेस के जरिए पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया।मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को दी गई धमकी।फैमिली ने कहा था- लॉरेंस ने पंजाब नहीं खरीद लियामूसेवाला को धमकी के बाद उनकी फैमिली ने भी करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने पंजाब नहीं खरीद लिया, जो उसके खिलाफ कोई नहीं बोलेगा। इंसाफ की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने मूसेवाला के पिता और माता की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग जरूर की थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.