भारतीय बाजार कमजोरी के साथ खुला , निफ्टी 17600 के नीचे
सेंसेक्स 425 अंकों तक नीचे लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल निफ्टी 58,821.31 के लेवल पर तो निफ्टी 17,554.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय बाजार में खराब शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 425 अंकों तक नीचे लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल निफ्टी 58,821.31 के लेवल पर तो निफ्टी 17,554.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान एयरटेल के शेयरों में दो प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है।
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिले। एक दिन की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजार में गिरावट आई। डाऊ जोंस में 173 अंकों की कमजोरी आई तो नैस्डैक 86 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक में लगातार सातवें दिन मंदी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में गिरावट दिखी। एसजीएक्स निफ्टी 200 अंक फिसलकर 17500 के नीचे फिसल गया। जापान के निकेई में 300 अंकों की कमजोरी आई जबकि कोस्पी भी करीब 1.5% तक टूटा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.