ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देशभर में मिसाल बने मलेरकोटला और फरीदकोट, 100% ग्रामीण घरों में पानी मुहैया कराया

मलेरकोटला/फरीदकोट: उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते मुख्यमंत्री भगवंत मान।पंजाब ने एक नवीन उपलब्धि अपने नाम कर ली है। राज्य के मलेरकोटला और फरीदकोट जिलों ने ‘जल जीवन मिशन-हर घर जल’ के अंतर्गत सभी ग्रामीण घरों को साफ और सुरक्षित पानी की सुविधा मुहैया करवाने में देश के सर्वोच्च राज्यों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस विलक्षण उपलब्धि के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी।उन्होंने कहा कि पाइपों के द्वारा 100 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या को साफ पानी पहुंचाने वाले देशभर के 8 जिलों का चयन किया गया है और मलेरकोटला व फरीदकोट ने इन 8 जिलों की सूची में अपनी जगह बनाई है। पंजाब के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इस विलक्षण उपलब्धि के लिए राज्य के दो जिले चुने गए हैं। मलेरकोटला की कुल जनसंख्या 2.58 लाख है और 49881 ग्रामीण घरों को पाइपों के द्वारा सुरक्षित पानी मुहैया करवाया गया।फरीदकोट जिला, जिसकी कुल आबादी 4.09 लाख, के 78408 घरों में साफ पानी पहुंचाया गया। ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत पंजाब 34.24 लाख ग्रामीण घरों को पाइपों के द्वारा पीने वाला पानी मुहैया करवा चुका है और 11933 गांवों एवं 20 जिलों को 100 प्रतिशत जल आपूर्ति की सुविधा प्रदान कर दी गई है। दिसंबर 2022 तक पंजाब में 100 प्रतिशत जल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि राष्ट्रीय लक्ष्य 2024 का है। भगवंत मान ने बताया कि राज्य सरकार ने गांवों में आंगनवाड़ी केन्द्रों, पंचायतों, डिस्पेंसरियों, स्कूलों आदि को भी पाइप के द्वारा पानी की आपूर्ति मुहैया करवा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.