ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजयुमों ने शराब बंदी को लेकर सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

भिलाई: शराब बंदी को लेकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शनभारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य में शराब बंदी करने की मांग को लेकर सुपेला घड़ी चौक भिलाई में प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की बोतलों में छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की तस्वीर लगाई और फिर उस शराब को सड़क में गिराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश भी की। इसे लेकर पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। भाजयुमो नेता रोहन सिहं कहा कि हमने शराबी की बोतलों में कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर लगाकर यह संदेश देना चाहा है कि कैबिनेट मंत्री और सरकार में बेठे लोग शराब बेच रहे हैं और शराब के पैसों को डकार कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं। जनता के सुख दुख से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि जब तक राज्य में शराब बंद नहीं होती वह इसी तरह विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शराब बंदी करना होगा के पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सुपेला और वैशाली नगर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।मंत्रियों की फोटो लगाकर उनके नाम के ब्रांड की शराब बोतलें लेकर किया प्रदर्शनप्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राजा ठाकुर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, राहुल परिहार प्रदेश सह प्रभारी नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, कंवरपाल पाल सिंह कार्यसमिति सदस्य, मयंक गुप्ता, सनी यादव, अमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे।शराब दुकान हटाने को लेकर ज्ञापन देते भाजपा नेता व अन्यनंदिनी रोड में शराब दुकान बंद करने को लेकर प्रदर्शनभाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा के नेतृत्व में नंदिनी रोड स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी वहां रहवासी विशेषकर महिलाएं शामिल रहीं। पीयुष मिश्रा ने कहा कि शराब दुकान को नंदिनी रोड से हटाने के लिए एक सप्ताह पूर्व जिलाधीश को ज्ञापन दिया गया था। इस पर अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते अब शराब दुकान हटाने को लेकर उन्होंने वार्डवासियों के साथ मिलकर आंदोलन रुख अख्तियार किया है। इसी कड़ी में उनकी विरोध रैली नंदनी रोड दलबीर किराया भंडार के सामने से शुरू हुई और छावनी थाना पहुंची। इसके बाद यहां दुकान हटाने को लेकर ज्ञपान सौंपा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.