ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 दिन पहले काम करने आया दोस्त चुरा ले गया; कर्मियों को बांटनी थी पेमेंट

पानीपत: दोस्तों के साथ पार्टी करता लाल सर्कल में आरोपी रंजीत।हरियाणा के पानीपत शहर के गांव निंबरी में एक ठेकेदार का 4.22 लाख का कैश चोरी हो गया। दरअसल, ठेकेदार एक कंपनी में काम करता है। जहां काम करने के लिए 10 दिन पहले ही उसके गांव से दोस्त आया था।उसने ठेकेदार के पास रुपए देखे और चुरा कर फरार हो गया। चोर वहां से फरार होता हुआ एक CCTV में कैद हो गया है। मामले की शिकायत ठेकेदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित ठेकेदार विनोद पंडित।लेबरों को बांटनी थी पेमेंटचांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में विनोद पंडित ने बताया कि वह मूल रुप से जिला दरबंगा का रहने वाला है। हाल में वह गांव निंबरी में किराये के मकान में रहता है। वह एक कंपनी में ठेकेदारी करता है।उसके पास करीब 10 दिन उसके गांव का रंजीत साहनी काम करने के लिए आया था। वह उसके साथ उसी के कमरे पर रहता था। कमरे पर गोविंद कुमार निवासी गांव कोहावा जगदीशपुर भी साथ में रहता था।करीब चार-पांच दिनों से रंजीत उसके साथ सुताना स्थित उसकी कंपनी में जाता था। 7 सितंबर को भी गया था। कंपनी मालिक नीलकमल ने लेबर को देने के लिये 4 लाख 96 हजार 190 रुपए दिए थे।कमरे के इस हिस्से में रखी पेमेंट।जिनमें से 74 हजार 190 रुपए की पेमेंट उसने कुछ लेबरों को वहीं पर कर दी। बाकी बचे 4 लाख 22 हजार की नकदी वह अपने साथ रंजीत के साथ कमरे पर ले आया। रात करीब 11 बजे तीनों कमरे पर सो गए थे।अगली सुबह 6 बजे जब वह उठा तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। कमरे में रंजीत भी नहीं है। चेक किया तो पता लगा कि कमरे में रखी 4 लाख 22 हजार की नकदी भी नहीं थी। उक्त चोरी रंजीत कर फरार हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.