ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 लोगों की मौत: साउथर्न बाईपास पर हादसा, बेटे का शगुन डालने जा रहे थे नवांशहर

लुधियाना: हादसे में क्षतिग्रस्त वरना कार की जांच करता अधिकारी।पंजाब के लुधियाना में टोल प्लाजा नजदीक साउथर्न बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत। मृतक लोग मोग के रहने वाले हैं। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल है, जिसे मोगा के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।कार तेज गति से थी, जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसा होने के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची।मरने वाला पिंकप्रीत सिंह।पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक है। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।मरने वाले वरना कार में सवार थे। हादसे वाली कार के पीछे दो कारें और आ रही थी। बताया जा रहा है मरने वाले मोगा भिंडर कलां निवासी है। मरने वालों में पिंक प्रीत सिंह, कुलविंदर कौर और रणजीत कौर है। कुलविंदर कौर और रणजीत कौर सास और बहू हैं। गाड़ी को पिंक प्रीत सिंह चला रहा था।जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि यह परिवार अपने बेटे का शगुन डालने के लिए नवांशहर जा रहे थे। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है इस कार में शगुन वाले लड़के का दोस्त, माता, दादी और दादा बैठे थे।शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि वरना कार के पीछे ही शगुन वाला लड़का भी कार सफारी में आ रहा था। वह कार भी जा रेलिंग में लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.