क्रेन का रस्सा टूटा, एक की मौत, चार घायल
नोएडा: नोएडा में सेक्टर 132 प्लॉट नंबर 11, 12, 13, कृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी में हादसा हो गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। पांचों को सेक्टर-128 जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें संतोष कुमार (22) यादव पुत्र जयराम निवासी शाहपुर की मौत हो गई है।रस्सा टूटने से हुआ हादसाकृष्णा बिल्ड स्टेट कंपनी यहां ट्रिलियम डाटा सेंटर का निर्माण कर रही है। जिसमे सिविल काम किया जा रहा है। बिल्डिंग बेसमेंट के साथ 8 फ्लोर की बनाई जा रही है। इसी इमारत के निर्माण के दौरान क्रेन का रास्सा टूट गया। जिससे लोड किया गया वजन सीधे नीचे आ गया। यहां मजदूर काम कर रहे थे। वे इसकी चपेट में आ गए।हादसे में ये हुए घायलअशोक कुमार (20) पुत्र चंद्रशेखर निवासी शाहपुरकुमोद (21) पुत्र उमाकांत राय निवासी शाहपुरदिनेश यादव (33) पुत्र किशन यादव निवासी शाहपुरकमोद कुमार (21) पुत्र नगीना राय निवासी कोरिया टोला मेरी आसी थाना गुलवारा मधुबन जिलादोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाहीथाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.