परिवहन मंत्री के आश्वासन पर नहीं होगा चक्का जाम, सवारियों बसों में कर पाएंगी सफर
रोहतक: बस स्टैंड रोहतकहरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की मांग सरकार द्वारा पूरी करने पर हड़ताल को वापस ले लिया गया है। वीरवार को सरकार द्वारा मांग नहीं मानने के कारण 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन रात को हुई वार्ता में परिवहन मंत्री ने मांग मान ली है। जिसके बाद हड़ताल को वापस लिया गया है।हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान हिम्मत सिंह राणा ने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रात को दूसरे दौर की वार्ता हुई। इसमें महानिदेशक वीरेंद्र दहिया भी मौजूद रहे। बैठक में सहमति बनी कि हत्यारों को पकड़ने के लिए SIT गठित कर दी गई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।बैठक में परिवहन मंत्री ने थार गाड़ी जीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मुआवजे की मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है। मृतक के परिवार को 50 लाख के मुआवजे की सिफारिश मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। जिसके बाद हड़ताल को वापस कर लिया गया है। जिसके बाद अब रोडवेज बसें सामान्य की तरह ही चलेंगी।बता दें कि 6 सितंबर को दिल्ली डिपो के चालक जगबीर सिंह की थार जीप के चालक द्वारा कुचलकर हत्या करने पर दुख प्रकट किया गया। साथ ही दोषियों को अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके कारण रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। चालक को न्याय दिलाने के लिए राज्य के हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने 8 सितंबर को पूर्ण रूप से चक्का जाम करने का निर्णय लिया। जिसे 9 सितंबर के लिए भी बढ़ा दिया था। लेकिन मांग पूरी होने पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.