ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरसिंगार का पौधा लगाने से घर में आती है समृद्धि

पेड़ पौधे व्यक्ति के मन को सुकून देते हैं शांति का अनुभव कराते हैं। पेड़ पौधे हमारे तन-मन को दुरुस्त करने में हमारी मदद करती है,यही वजह है कि लोग अपने घर में पेड़-पौधे लगा लेते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि एक 1 पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कुछ पेड़ पौधे तो सिर्फ सजावट के लिए लगाएं जाते हैं वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। उन्हीं में से एक पौधा है पारिजात। पारिजात को आम सभी हरसिंगार के नाम से भी जानते हैं।

पारिजात का वृक्ष समुद्र मंथन से निकला है। कहते हैं जिस घर में हरसिंगार का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।
पारिजात का वृक्ष घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में बरकत भी आती है। यदि वास्तु के अनुसार पारिजात का पौधा लगाते हैं तो घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
पारिजात का वृक्ष उत्तर पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है।
पारिजात का पौधा अगर आप मंदिर के पास लगाते हैं तो ज्यादा फलदायी होगा।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.