एमएसएमई सेक्टर के लिए आईसीएआई देश भर में चल रही जागरुकता अभियान, हर संभव मदद को तैयार
फरीदाबाद: उद्योगों और विजिनेस को बढ़ाने के लिए फरीदाबाद ब्रांच आफिस में खोले गए हेल्प सेंटर।द इंस्टीट्यूट आफ चाटर्ड अकाउंटेंस आफ इंडिया(आईसीएआई) हरियाणा समेत देश भर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। एमएसएमई की हर समस्या का समाधान करने के लिए आईसीएआई फरीदाबाद ब्रांच में इसके लिए हेल्प सेंटर भी खोला गया है। कोई भी उद्यमी अथवा व्यापारी उद्योगों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और मिलने वाली सुविधाओं की जानकरी ले सकते हैं। ये बातें आईसीएआई के चेयरमैन सीए हर्ष कुमार मित्तल, नार्थ इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन सीए नवीन गर्ग व एमएसएमई कमेटी के वाइस चेयरमैन राज चावला ने सेक्टर 20 ए आईसीएआई कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गत 18 अगस्त को मुंबई से एक एमएसएमई यात्रा निकाली है जो देश भर के 75 शहरों को कवर करते हुए 18 नवंबर को मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद देश भर में एमएसएमई सेक्टर को और बढ़ावा देना, केंद्र एवं राज्य सरकार कर उद्योगों को लेकर बनाई गई नीतियों के बारे में जानकारी देना और उसके फायदे दिलाना है ताकि उद्योगों में और ग्रोथ हो सके। क्योंकि आज के समय में एमएसएमई सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला सेक्टर बन गया है। इस सेक्टर की आर्थिक मदद के लिए सिडबी, एसबीआई और एनएसईसी को पार्टनर बनाया गया है। इस अभियान में आईसीएआई से जुड़े चाटर्ड अकाउंटेंट को भी जोडा़ गया है। प्रेसवार्ता में सीए सुनील कुमार, संदीप शर्मा, संजय गुप्ता, नितेश पाराशर, रवींद्र पंवार, एसबीआई से अनिल शर्मा, धीरेंद कुमार, शक्तिरानी आदि मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.