ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ पहुंचे

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती के रहवासियों की वर्षों पुरानी ख्वाहिश आज पूरी होने वाली है। 40 साल पहले लिया गया लोगों का संकल्प आज पूरा होने वाला है। सीएम भूपेश बघेल आज दो नव गठित जिलों का शुभारंभ करेंगे। अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रदेश का 32वां और सक्ती प्रदेश का 33वां जिला होगा। इन दोनों क्षेत्रों के लोगों में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएम भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ पहुंच चुके हैं।

जिला बनने पर मनेन्द्रगढ़ निवासी अमित पुरी ने कहा कि हम लोगों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधाता हैं। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मनीष अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिला बनने का संघर्ष अब जाकर पूरा हुआ है। हम उनके सदा ऋणी रहेंगे।नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री को पुलिस बैंड द्वारा जनरल सेल्यूट की धुन बजाकर सलामी दी जाएगी। जिला बनने के बाद पुलिस के पहले अधीक्षक का पदभार टीआर कोशिमा संभालेंगे।

लोगों की मांग को पूरा कर जिला बनाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने के लिए गांधी चौक पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा तुलादान किया जाएगा। मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला जाएगा। बता दें, करीब 40 साल पहले 1983 में गांधी चौक से ही मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की मांग के लिए आंदोलन की शुरुआत की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.