ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कूनो नेशनल पार्क में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी शुरू

भोपाल । श्योपुर जिले की कूनो नेशनल पार्क में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय होने के बाद उनके स्वागत की तैयारियां जोर शोर के साथ शुरू हो गई है।कूनो के भीतर से लेकर बाहर तक जहां- जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां की तस्वीरें तेजी के साथ बदलने लगी है। चीतों की आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है। पेड़ों के तनों की रंगाई पुताई की जा रही है। रास्ते और सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। कूनो के अंदर पांच अलग-अलग हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से एक हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।दो हेलीपैड पर चीतों को लेकर आने वाले हेलीकॉप्टर उतारे जाएंगे। अन्य दो हेलीपैड पर मुख्यमंत्री और दूसरे जनप्रतिनिधियों के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। इसके अलावा कूनो के बाहर भी पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं ताकि, प्रधानमंत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधन करने अगर कराहल आएं तो वह सड़क मार्ग से न आकर सीधे हवाई मार्ग से भी आ सके। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार व्यवस्थाओं को देख रही है।आईबी और एसपीजी के अधिकारियों ने भी कूनो पहुंचकर पीएम की सुरक्षा से जुड़ी सभी तरह की व्यवस्थाएं देखी है। पीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो इस बात का पूरा ध्यान अभी से रखा जा रहा है। कूंनो के गेट के भीतर आम लोगों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। अब भोपाल स्तर से विशेष परमिशन लेने या पीएम के कार्यक्रम का पास बनवाने के बाद ही लोग कूनो में एंट्री कर पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.