नीरपुर और शाहपुर दोयम में वारदात; बिजली गुल होने से ग्रामीणों ने झेली परेशानी
नारनौल। हरियाणा के नारनौल के 2 अलग-अलग गांवों से चोर बिजली के ट्रांसफार्मर चुरा ले गए। दोनों ही मामलों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद आसपास के गांवों में बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी अनुसार चोरों ने गांव नीरपुर के एपी फीडर से 26 केवीए थ्री फेस का भगवान सिंह वाला ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान ट्रांसफॉर्मर ऑयल ग्राउंड पर बिखर गया। विभाग के अनुसार इस ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 22 हजार रुपए है। वहीं गांव शाहपुर दोयम में कादीपुरी एपी फीडर पर 16 केवीए थ्री फेस का नित्यानंद वाला ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। इसका भी ट्रांसफार्मर ऑयल गिर गया। इससे विभाग को करीब 22 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। चोरों ने निगम को 44 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.