ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बौखलाए निक किर्गियोस

यूएस ओपन में इस साल पुरुषों में नया चैंपियन देखने को मिलेगा। फिलहाल क्वार्टर फाइनल के मुकाबले जारी हैं। ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को क्वार्टर फाइनल में कारेन खचानोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद किर्गियोस बौखला गए और गुस्से में उन्होंने अपना टेनिस रैकेट तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ एक रैकेट नहीं, बल्कि दो रैकेट तोड़ दिए।
इसके बाद किर्गियोस पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन पर 14 हजार डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खचानोव ने किर्गियोस को 7-5, 4-6, 7-5, 6-7, 6-4 से हरा दिया। हार के बाद किर्गियोस रेफरी के पास पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाकर जैसे ही अपनी किट के पास पहुंचते हैं, वैसे ही रैकेट उठाकर जमीन पर पटकते हैं। फिर दूसरी रैकेट भी तोड़ डालते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
किर्गियोस के लिए अब तक यूएस ओपन शानदार रहा था। फ्लशिंग मीडोज में प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में किर्गियोस ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव को हराया था। किर्गियोस ने हार के बाद कहा- जीत की मेरी सभी कोशिशें बेकार हो गईं। ग्रैंड स्लैम में लोगों को सिर्फ यही याद रहता है कि आप जीते हैं या हारे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं फेल हो गया हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.