ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

132 करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले 

यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे पहले भी अगस्त में सीजीएसटी भिवंडी आयुक्तालय ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पाने के लिए फर्जी बिलों के आधार पर दावा करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। सीजीएसटी भिवंडी के आयुक्त सुमित कुमार के मुताबिक, यह गिरोह नकली जीएसटी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाने में जुटा था। इस गिरोह से जुड़ी एक फर्म ने 14.30 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के माध्यम से 2.57 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया था। मामला पकड़ में आते ही फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। सीजीएसटी (CGST) की मुंबई स्थित भिवंडी आयुक्त की टीम ने एक नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी 132 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के आधार पर 23 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने का मामले में की गई है। रैकेट के मास्टरमाइंड हसमुख पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.