ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फर्मों से पूरा सामान लेकर बीच रास्ते में बेचा सस्ते दामों पर; पीड़ितों ने खुद पकड़ा

पानीपत: किला थाना में पहुंचे शिकायकर्ता।हरियाणा के पानीपत शहर के कुटानी रोड पर संचालित ऑनलाइन सामान बेचने की फर्म के साथ E-KART लोजिस्टिक कंपनी के पीकअप ब्यॉयों ने बड़ी धोखाधड़ी की है। ठगों ने फर्म से पूरा सामान लिया। जिसमें से काफी माल बीच रास्ते में सस्ते दामों पर बेच दिया।इस तरह आरोपियों ने फर्म मालिक को पिछले करीब एक माह में 10 लाख का चूना लगा दिया। लगातार हो रहे नुकसान के बाद फर्म मालिक ने तीन दिन तक पीकअप ब्यॉय की गाड़ी का पीछा किया और पूरे मामले का पर्दाफाश किया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।मामले की जानकारी देते पीड़ित शहनवाज मलिक।कंपनी ने नहीं की आरोपियों पर कार्रवाईकिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहजाद ने बताया कि वह जगदीश नगर कुटानी रोड का रहने वाला है। उसकी फर्म HM स्मार्ट होम के नाम से कुटानी रोड पर संचालित है। जिसमें वह ऑनलाइन सेल का काम करता है।फर्म से उसने अमाजोन, फ्लिपकार्ट और मैशो कंपनी से टाइअप किया हुआ है। जिसके तहत वह डोरमेट, बाथमैट और बैडशीट सेल करते हैं। उनका कोरियर का सामान E-KART लोजिस्टिक से सामान फ्लिपकार्ट का सामान लेकर जाता है।जिससे उनका सामान पिछले काफी समय से बीच रास्ते में गायब हो रहा था। पिछले करीब एक महीने से उनका करीब 10 लाख का सामान चोरी हो गया। इस बारे में उन्होंने कंपनी में भी शिकायत की है। मगर कंपनी से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.