ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंडिया गेट पर स्ट्रीट वेंडर्स की वापसी

कर्तव्यपथ देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जल्द आपको यहां आइसक्रीम, आइस कैंडी और पानी बेचने वाले लगभग 120 स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वाले) सामान बेचते नजर आएंगे। नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और उसके आसपास के क्षेत्रों में वेंडर्स को अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनडीएमसी के इस कदम से स्ट्रीट वेंडर्स 20 महीने बाद इंडिया गेट में वापसी करेंगे। इन्हें पुनर्विकास कार्य के चलते हटा दिया गया था।
एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि हालांकि, विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्धारित वेंडिंग जोन तक ही सीमित रखा जाएगा। साथ ही कूड़े और सफाई के मामले में सख्त नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के साथ हुई समन्वय बैठक के बाद एनडीएमसी को रेहड़ी-पटरी वालों को जगह आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी मिली है।
उपाध्याय ने कहा, ‘हमें औपचारिक सूचना मिल गई है और अब स्थान आवंटन प्रक्रिया शुरू के छह वेंडिंग जोन में शुरू होगी। लाइसेंसिंग विभाग पुराने लाइसेंस धारकों के दस्तावेजों की जांच करेगा। शुरुआत में हर जोन में 15 आइसक्रीम ट्रॉली और 5 पानी बेचने वाले विक्रेताओं को अनुमति दी जाएगी। प्रवर्तन विभाग भी इस प्रक्रिया में शामिल होगा।’ उपाध्याय ने कहा कि इंडिया गेट से लेकर रायसीना हिल तक 90 आइसक्रीम और 30 पानी विक्रेता काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘क्षेत्र में किसी भी तरह की गंदगी नहीं फैलने देने के लिए स्वच्छता विभाग को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। कर्तव्य पथ को बहुत प्रयासों से पुनर्विकसित किया गया है और इसे प्राचीन अवस्था में रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.