ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ में बनेगा एक और पशु जनसंख्या नियंत्रण केंद्र

लखनऊ में कुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए बधियाकरण का काम शुरू होगा। इसके लिए एक और पशु जनसंख्या नियंत्रण केंद्र बनेगा। शनिवार को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने जरहरा स्थित पशु जनसंख्या नियंत्रण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यह निर्देश भी दिए।
मौजूदा केन्द्र में अब तक 45 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। नए केन्द्र की क्षमता भी मौजूदा के बराबर होगी। यानी एक साल में 90 हजार तक कुत्तों का बधियाकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा शूटिंग रेंज के पास स्थित हड़ाइनखेड़ा केन्द्र की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि नए पशु जनसंख्या नियंत्रण केन्द्र में सभी मानकों का पालन होगा। नगर आयुक्त ने इसके अलावा कान्हा उपवन गौशाला, राधा उपवन गौशाला का भी निरीक्षण किया। उनके साथ पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा और कान्हा उपवन प्रभारी परमेश्वर प्रजापति भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.