हिसार में डिप्टी स्पीकर गंगवा बोले- फाइल तैयार; किसान 19 को घेरेंगे आवास
हिसार सिटी: हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते रणबीर गंगवा।हिसार के बालसंमद तहसील के किसानों ने वर्ष 2020 में खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 19 सिंतबर को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास के घेराव का ऐलान किया हुआ है। इस मसले पर रणबीर गंगवा ने रविवार को कहा कि किसान लंबित मुआवजे की मांग कर रहें है। इस बारे में मुख्यमंत्री समेत सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैने किसानों से मुआवजा दिलाने का वादा किया था जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा वर्ष 2020 के मुआवजे की फाइल तैयार की जा चुकी है। अगले सप्ताह में किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।ये है किसानों का मसलाआपकों बता कि खरीफ 2020 के फसली नुकसान के मुआवजे के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनका फसली मुआवजा एक महीने में खातों में डाल दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना व आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक फसली मुआवजा किसानों के खातों में नहीं डाला गया है।पहले कर चुके घेरावइसके बाद अगस्त माह में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास का घेराव किया गया। लेकिन फिर से आश्वासन दिया गया। जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन इंतजार के बाद भी किसानों की मांगों को पूरा नही किया गया।किसान नेताओं ऐलान किया है कि अगर किसानों का बकाया मुआवजा जारी नहीं हुआ तो 19 सितंबर को होने वाली महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.