ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रद्धांजलि में महारानी के आवास के बाहर रखा गया पैडिंगटन टेडी बियर और सैंडविच

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भावभीनी श्रद्धांजलि के तहत राजपरिवार के निवास के द्वार के पास फूलों की पंक्तियों के बीच एक पैडिंगटन टेडी बियर और प्लास्टिक बैग में लिपटा एक सैंडविच भी रखा गया । ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल तक शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। यहां के एक स्थानीय अखबार के अनुसार प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान, एक बहुचर्चित काल्पनिक चरित्र पैडिंगटन बियर के साथ रानी की बातचीत के संदर्भ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छह फरवरी, 1952 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सिंहासन पर बैठने की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय उत्सव था। इस साल जून में बीबीसी द्वारा प्रसारित एक वीडियो में बियर बकिंघम पैलेस में चाय के लिए दिवंगत महारानी के साथ दिखा था। बियर ने वीडियो में कहा था, मुझे रखने के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आपकी एक प्यारी जयंती होगी। वीडियो में महारानी और बियर मुरब्बा सैंडविच के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिखे थे। इससे पहले महारानी ने कहा था कि यह सैंडविच उनके बैग में रखा है। गुरुवार को बकिंघम पैलेस द्वारा रानी के निधन की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद पैडिंगटन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट आया जिसमें कहा गया, धन्यवाद मैडम, हर चीज के लिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.