ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर में करंट लगने से किसान की मौत 

बिलासपुर में बिजली करंट से किसान की मौत हो गई। लिमतरा पंचायत के ग्राम खपरी में रहने वाले संगुलाल टंडन किसान थे। सोमवार सुबह वे धान की निंदाई के लिए अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे। पड़ोसी किसान ने अपने खेत में कांटा तार लगा रखा है। इसी कांटा तार से पड़ोसी खेत के किसान सहेत्तर ने अपना बोरवेल चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन लिया है।बिजली कनेक्शन का तार बीच से कटा हुआ था। इसके कारण कांटा तार में भी करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे अनजान किसान कांटा तार को छुआ, तब वह करंट की चपेट में आकर चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस दौरान किसान की लाश वहां घंटों पड़ी रही। लेकिन, किसी की नजर नहीं पड़ी। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण खेत की ओर गए, मेढ़ के पास किसान की लाश देखकर उन्होंने उनके परिजन को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। फिर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। इससे नाराज परिजन भड़क गए। उनका कहना था कि अवैध बिजली कनेक्शन लेकर तार खींचा गया है। बोरवेल लगाने वाले किसान की लापरवाही से उन्होंने मौत होने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.