ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आजाद के बयान को महबूबा ने बताया निजी आर्टिकल 370 की बहाली संभव

नई दिल्ली । कांग्रेस से अलग होकर दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने अगले 10 दिनों में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इस बीच उन्होंने जम्मू कश्मीर के बारामूला में एक जनसभा में यह भी कहा था कि कोई भी आर्टिकल 370 को वापस नहीं ला सकता। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे में अब उनके इस बयान पर पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह गुलाम नबी आजाद की अपनी राय है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस दौरान कहा, ‘यह गुलाम नबी आजाद की अपनी राय है। कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उन्हें रोक दिया था। उसी तरह से जम्मू कश्मीर में भी कई ऐसी आवाजें हैं, जो मानते हैं कि आर्टिकल 370 फिर से बहाल हो सकता है और ये मामला सुलझ सकता है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कोई भी जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को वापस नहीं ला सकता है। ऐसा सिर्फ संसद में दो तिहाई बहुमत से ही संभव है। उन्होंने इसके साथ लोगों को इस केस को लेकर गुमराह ना करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह लोगों को गुमराह नहीं करने देंगे। आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली रैली में कहा था, आजाद जानता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं। मैं या कांग्रेस पार्टी या तीन क्षेत्रीय दल आपको अनुच्छेद 370 वापस नहीं दे सकते, न ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, या द्रमुक या राकांपा प्रमुख शरद पवार।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.