ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 13 हजार से कम कोरोना मामले, 43 मरीजों की मौत

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12,306 नए मामले सामने आए तथा 43 और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर घट कर 21.48 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के मुताबिक 10 जून 2021 के बाद से एक दिन में कोविड से मौत के यह सर्वाधिक संख्या है। दिल्ली में पिछले साल 10 जून को 44 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।

इस साल जनवरी में संक्रमण से अब तक 396 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 57,290 नमूनों की कोविड जांच की गई, जबकि मंगलवार को 57,776 नमूनों की जांच हुई थी। दिल्ली में बुधवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई थी और 13,785 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 23.86 प्रतिशत थी। दिल्ली में पिछले बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28,867 मामले सामने आए थे।

महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले थे। वहीं, शुक्रवार को 24,383, शनिवार को 20,718, रविवार को 18,286, सोमवार को 12,527 और मंगलवार को 11,684 मामले सामने आए। दिल्ली में पिछले शनिवार को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी। महामारी की इस लहर में यह सबसे ज्यादा संक्रमण दर थी। रविवार को संक्रमण दर 27.9 प्रतिशत, सोमवार को 28 प्रतिशत और मंगलवार को 22.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.