ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर बोले- अगर हमें दोबारा बुलाना चाहते हैं तो संकल्प लीजिए; सरकार जरूर मानेगी

वाराणसी: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने काशी में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने काशी में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काशीवासी यदि हमें दोबारा बुलाना चाहते हैं तो यहां मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगवाने की दक्षिणा दीजिए। काशीवासी संकल्प ले लेंगे तो सरकार जरूर मानेगी और यहां मांस-मदिरा की बिक्री बंद हर हाल में बंद हो जाएगी।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अन्य तीर्थ स्थलों में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है।अन्य तीर्थ स्थलों में लगा है प्रतिबंधभागवत कथा सुनाने के लिए आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अन्य तीर्थ स्थलों में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वृंदावन में मांस और शराब तीर्थ क्षेत्र के बाहर बिकती है। केदारनाथ में मांस और मदिरा नहीं बिकती है, क्योंकि वह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं।फिर, काशी में मांस और शराब क्यों बिकती है…? यहां भी तो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ विराजते हैं। काशी में भी मांस और शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। काशी के लोग जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाएं कि यहां मांस और शराब नहीं बिकनी चाहिए। उनकी आवाज सरकार तक जरूर पहुंचेगी।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो बुजदिल होगा और जिसकी सनातन हिंदू धर्म के प्रति आस्था नहीं होगी, वही यह नहीं चाहेगा कि काशी में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगे।जो बुजदिल होगा वही नहीं मानेगापंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो बुजदिल होगा और जिसकी सनातन हिंदू धर्म के प्रति आस्था नहीं होगी, वही यह नहीं चाहेगा कि काशी में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगे। भागवत कथा सुनने आए लोगों से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने पूछा कि काशी में मांस और शराब की बिक्री पर आप सभी कब तक प्रतिबंध लगवा देंगे…? इस पर लोगों ने कहा कि अधिकतम एक साल में हम लोग सरकार को राजी कर लेंगे कि यहां मांस और शराब न बिके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.