आयोग के माननीय सदस्य सरबजीत सिंह का कार्यकाल पूर्ण, आयोग परिवार ने दी भावभीनी विदाई
भोपाल: मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य सरबजीत सिंह का 14 सितम्बर 2022 को पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग सदस्य सिंह को आयोग परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्य मनोहर ममतानी एवं आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग के सदस्य सिंह को सफलतापूर्वक पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोग परिवार द्वारा श्री सिंह को शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि श्री सरबजीत सिंह मूलतः आईपीएस अधिकारी रहे। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात् सिंह ने 15 सितम्बर 2017 को आयोग में माननीय सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और 14 सितम्बर 2022 को आपका पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हुआ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.