ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आठ साल पहले इलाके की युवती से की थी लव मैरिज, अब पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से दी जान

कानपुर। फजलगंज पुलिस ने युवक के सुसाइड के मामले में उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि पत्नी और ससुराल वाले मिलकर उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आहत होकर उसने जान दी है। फजलगंज पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पत्नी के साथ ससुरालीजन कर रहे थे युवक को परेशानफजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि दर्शनपुरवा निवासी मालती देवी के बेटे अमित यादव ने आठ साल पहले ओम नगर फजलगंज निवासी शिवानी से लव मैरिज की थी। घरेलू कलह के चलते अमित कुछ महीनों से अलग किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। मालती देवी का आरोप है कि उनकी बहू शिवानी बेटे से झगड़ा करके कुछ दिन पहले मायके चली गई थी।इसके बाद 6 सितंबर को बहू ने झगड़ा करने के बाद अपने पिता रवींद्र शर्मा, सास किरन शर्मा, साले दीपू शर्मा को बुलाकर मारपीट की। आरोप है कि इससे आहत होकर अमित ने 7 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब गुरुवार को फजलगंज पुलिस ने मृतक अमित की मां की तहरीर पर पत्नी और सास, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।हिस्से के लिए दबाव बनाने का आरोपमृतक की मां ने यह भी बताया कि पत्नी और ससुराल के लोग परिवार में बंटवारे का दबाव बना रहे थे। इससे कि संपत्ति और जेवरात अमित के हिस्से का मिल सके, लेकिन अमित संकोच में परिवार के लोगों से बंटवारे की बात कह नहीं पा रहा था। आरोप है कि उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.