ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विद्यार्थियों को शतरंज और टेबल टेनिस की बारीकियां सिखाएंगे प्रशिक्षक

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर के पीजी महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए खेल विभाग ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया है। इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शतरंज में लगभग 40 विद्यार्थियों और टेबल टेनिस में 55 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शतरंज और टेबल टेनिस खेलों से जोड़ा जाएगा।विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल, संदीप नागोत्र, राम मनोहर अहिरवार, सतीश कुमार बैस अपनी सहभागिता निभाएंगे विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ने और उन चुनौतियों से आगे आकर सफलता पाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।अधिकारी अर्पित सक्सेना ने बताया कि इस 15 दिवसीय शिविर में शतरंज और टेबल टेनिस की बारीकियां प्रशिक्षक सिखाएंगे। इन्हीं विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.