ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जींद में युवक ने नाम और धर्म बदलकर की दोस्ती, शादीशुदा निकला

जींद। हरियाणा के जींद में शहर थाना इलाके की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक मुस्लिम समाज से संबंधित है। उसने अपना नाम और धर्म बदलकर उसका शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।झज्जर जिला की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद में किराए के मकान में रहती है। इस दौरान उसकी जान-पहचान मोनू दहिया से हुई। बाद में वो फोन पर भी बातचीत करने लगे। मोनू दहिया ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध भी बनाए। साल 2019 से मोनू लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान मोनू ने उससे रुपए तथा गहने भी लिए।जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अपने स्तर पर पूछताछ की तो पता चला कि मोनू पहले से शादीशुदा है और असली नाम असलम है। जबकि वह उसे मोनू दहिया ही अपना नाम बताता रहा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मोनू दहिया उर्फ असलम के खिलाफ खिलाफ यौन शोषण करने, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.