ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में कर रहे थे स्प्रे; ऊपर से गिरी हाईवोल्टेज तार; एक की मौत, दूसरा गंभीर

पानीपत: सिविल अस्पताल में धर्मबीर को किया मृत घोषित।हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बापौली के खेतों में रविवार को दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में स्प्रे कर रहे चाचा-भतीजा पर ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तार टूट कर गिर गई। जिससे दोनों को करंट लग गया।हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रुप से घायल है। शव को सिविल अस्पताल में पंचनामा भरवा कर रखवा दिया गया है। मृतक तीन बच्चों का पिता था।पड़ोसी खेत में काम करने वालों ने दी सूचनामिली जानकारी के अनुसार श्यामलाल ने बताया कि वह गांव बापौली का रहने वाला है। रविवार शाम को उसके परिवार का सदस्य धर्मबीर(32) अपने भतीजे विकास(19) के साथ बापौली से भलौर रोड स्थित खेतों में काम कर रहा था।दोनों खेत में स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों में स्पार्किंग हुई और तार टूट कर नीचे गिर गई। नीचे दोनों पर वह तार लग गई। जिससे दोनों करंट लग गया। साथ लगते खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे। दोनों को आनन-फानन में सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से धर्मबीर को रेफर कर दिया गया, जबकि विकास को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। धर्मबीर को लेकर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.