ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेरठ – SSP ने मीटिंग में होमगार्ड से लेकर सीओ तक सभी से पूछे सवाल

मेरठ: एसएसपी ने शनिवार रात को यातायात पुलिस के साथ मीटिंग की। जहां बेहतर यातायात व्यवस्था का प्लान बनाया गया।जाम से बचाव के लिए अब पुलिस का नया प्लान तैयार किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार रात को पुलिस लाइन में सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ ट्रैफिक आशीष कुमार, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय, टीएसआई, सिपाही और होमगार्ड भी तैनात रहे।होमगार्ड से पूछा यातायात कैसा होना चाहिएएसएसपी ने मीटिंग में कहा कि जो सिपाही या होमगार्ड 8 घंटे ट्रैफिक में ड्यूटी करता है। चौराहों की क्या समस्या है, वह भी समस्या बताएं। जिसके बाद होमगार्ड, सिपाही और टीएसआई से भी यातायात को लेकर सवाल पूछे।यातायात मीटिंग में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे से लेकर मोदीपुरम तक रैपिड ट्रेन का निमार्ण कार्य चल रहा है। इस मार्ग की कुल लंबाई 17 किमी है।यातायात व्यवस्था को लेकर मीटिंग करते एसएसपी रोहित सिंह सजवाणनिर्माण कार्य से बन रही बाधाएसपी ट्रैफिक ने कहा कि दिल्ली रोड पर रैपिड का निर्माण कार्य यातायात व्यवस्था में बाधित बन रहा है। सड़क संकरी हो गईं, जबकि यातायात वही है। शहर में रोडवेज बसों के कारण भी जाम जैसी समस्या बनती है।नये प्लान में यह तय हुआ कि चौराहों और मुख्य जाम वाले स्थानों पर सड़क की व्हाइट पट्‌टी तक कोई वाहन न पार्क होने दिया जाए। जो अवैध तरह से वाहन पार्क होेते हैं ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाया जाए। चौराहों पर जिनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था की है वह वाहनों के आवागमन पर ध्यान दें।चौराहों पर ऐसी जगह वाहन रोकर कागज चेक न करें जहां ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो। मुख्य चौराहों पर 50 मीटर दूर तक ई रिकशा और ऑटो न पार्क होने दें। रांग साइड चलने वाले वालों पर कार्रवाई करें। टीआई अपने अपने सर्किल में हर रोज यातायात की मॉनिटरिंग करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.